Site icon Yuva Haryana News

किसान आंदोलन के चलते हरियाणा में इन सब्जियों की आपूर्ति बंद, दामों में आया उछाल

Farmers Protest

Farmers Protest : किसान आंदोलन का असर आम जनता की जेब पर दिखने लगा हैं। पंजाब से हरियाणा आने वाली सब्जियां मंडियों में नहीं पहुंच रही हैं। जिस वजह इनके भाव में भी बढ़ोतरी हो रही है। जानकारी के मुताबिक रोहतक सब्जी मंडी में टमाटर का सिर्फ शुक्रवार का ही स्टॉक बचा हुआ है। पंजाब से आने वाला आलू, मटर, किन्नू और आजादपुर सब्जी मंडी से आने वाली कुछ सब्जियां भी रोहतक मंडी में नहीं पहुंच रही हैं।

गुजरात से आने वाले टमाटर के लिए ट्रांसपोर्ट वाले गुजरात जाने से मना कर रहे हैं। इसके चलते सब्जी मंडी में टमाटर का सिर्फ शुक्रवार का ही स्टॉक बचा हुआ है। फिलहाल स्थानीय स्तर पर पहुंच रहे टमाटर से ही काम चलाना पड़ रहा है। अगर किसानों का आंदोलन इसी तरह चलता रहा तो सब्जियों के दामों में भी भारी उछाल हो सकता है।

ड्राइवर गुजरात की तरफ जाने से कर रहे मना

सब्जी मंडी के प्रधान सोनू छाबड़ा का कहना है कि ट्रांसपोर्ट यूनियन तो ट्रक भेजने के लिए तैयार है, लेकिन ड्राइवर गुजरात की तरफ जाने से मना कर रहे हैं। इसके चलते पिछले दो दिन से गुजरात की तरफ से टमाटर भी नहीं आ रहा है। वहीं पंजाब की तरफ से आने वाला आलू व मटर ट्रकों में भरकर आ रहा था, लेकिन उन्हें पंजाब से ही लौटना पड़ा। हालांकि अभी जिले के ही गांव से आने वाला टमाटर व फर्रुखनगर से आने वाली मटर से ही काम चलाया जा रहा है।

गुजरात की तरफ से आने वाला अंगूर भी कम मात्रा में पहुंच रहा है। अगर बॉर्डर सील इसी तरह से रहे तो अन्य सब्जियां भी इधर-उधर आने-जाने में समस्या और बढ़ेगी। नासिक से आने वाला प्याज भी अब नहीं पहुंच रहा है। फिलहाल एक सप्ताह का प्याज का स्टॉक पड़ा हुआ है।

 इन सब्जियों के दाम बढ़े
सब्जी                        पहले             अब
भिंडी                         60                 80
शिमला मिर्च                50                80
टिंडा                          30                50
अदरक                      80                 100
खीरा                          30                50
नींबू                           70                120

Exit mobile version