आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। 128GB स्टोरेज वाले फोन भी फोटो, वीडियो और फाइल्स से जल्दी भर जाते हैं। स्टोरेज भरने पर फोन धीमा हो जाता है और कई बार काम करना भी मुश्किल हो जाता है।

यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं जिनकी मदद से आप अपने स्मार्टफोन की मेमोरी को खाली कर सकते हैं:

1. वीडियो को फोन में सेव न करें:

फोन के स्टोरेज का सबसे ज्यादा उपयोग फोटो और वीडियो के लिए होता है। आप इन्हें क्लाउड स्टोरेज जैसे गूगल फोटो में सेव कर सकते हैं। गूगल अकाउंट के साथ आपको 15 जीबी का मुफ्त स्टोरेज मिलता है।

2. वॉट्सएप का डेटा फोन में सेव न होने दें:

वॉट्सएप से प्राप्त फोटो और वीडियो गैलरी में अपने आप सेव हो जाते हैं। आप वॉट्सएप की सेटिंग्स में जाकर ‘मीडिया विजेबिलिटी’ ऑप्शन को बंद कर सकते हैं।

3. Cache हटाएं:

जब आप ऐप्स का उपयोग करते हैं, तो वे Cache डेटा जमा करते हैं। यह डेटा समय-समय पर बढ़ता जाता है। आप अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर ऐप्लिकेशन्स (Applications) या एप्स (Apps) के सेक्शन में जाकर Cache हटा सकते हैं।

4. जिन ऐप्स की जरूरत नहीं उन्हें हटाएं:

कई ऐप्स का उपयोग नहीं किया जाता, लेकिन वे स्टोरेज को खा रहे होते हैं। आपको तुरंत इन ऐप्स को अनइंस्टॉल कर देना चाहिए।

5. बड़ी फाइल्स को करें डिलीट:

फिल्में डाउनलोड करके देखना बहुत सामान्य है, लेकिन ये बड़ी फाइलें आपके स्टोरेज को कम कर सकती हैं। अगर आप फोन के स्पेस को खाली रखना चाहते हैं, तो आपको बड़ी फाइलें डिलीट करनी चाहिए।