Site icon Yuva Haryana News

Farmer Protest: शंभू बार्डर पर हालात गंभीर ! आमने-सामने जवान और किसान, पुलिस ने ड्रोन से छोड़े आंसू गैस के गोले

Farmer Protest

Farmer Protest: दिल्ली कूच रोकने के लिए पुलिस ने शंभू बार्डर पर आज फिर किसानों पर आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार की गई। वहीं आक्रोशित किसानों ने पथराव किया। इस दौरान 15 पुलिसकर्मी और 12 से अधिक किसान भी घायल होकर अस्पताल पहुंचे। जानकारी के मुताबिक घायलों में अंबाला डीएसपी आदर्शदीप भी शामिल हैं। अंबाला पुलिस-प्रशासन किसानों को शंभू बार्डर पर रोकने की कोशिश कामयाब रही।

पुलिस प्रशासन द्वारा लगाए गए मजबूत बैरिकेडिंग को तोड़ने में किसान नाकाम रहे। इस दौरान पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार के साथ रबर की गोलियां चलाई गईं, जिसमें कई किसान जख्मी हो गए।

किसानों ने जैसे ही हरियाणा पुलिस पर पहले सुरक्षा के भीतर घुसकर पथराव किया तो पुलिस के जवान भी सामने हो गए। जवान शील्ड लेकर उतरे लेकिन इस बीच कुछ जवान चोटिल हो गए। इस दौरान कुछ किसान दो जवानों की शील्ड उठाकर भी चले गए।

पंजाब की सीमा में ड्रोन की मार

आंदोलनकारियों की उग्र होती भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने ड्रोन से भी आंसू गैस के गोले छोड़े। देखते ही देखते वह ड्रोन से पंजाब की सीमा में घुस गए और पंजाब पुलिस की चौकी के कुछ ही दूरी तक जाकर भीड़ को खदेड़ना शुरू कर दिया।

यह मामला पंजाब के आलाधिकारियों तक पहुंचा तो हरियाणा पुलिस से बातचीत कर उस पर रोक लगाई। उसके बाद ड्रोन ने निर्धारित सीमा तक ही आंसू गैस के गोले दागे।

महिला भी आंदोलन में हुई शामिल

युवाओं व बुजुर्गों के अलावा महिला किसान भी दिल्ली कूच के आंदोलन में पीछे नहीं रहीं। फिरोजपुर, संगरूर, पटियाला से भी काफी महिलाएं भी किसानों के काफिले में शामिल हुई और शंभू बॉर्डर पर भी दिखी। महिलाएं हाथ में झंडे लेकर किसानों का हौसला बढ़ाते हुए नजर आईं।

Exit mobile version