Site icon Yuva Haryana News

Gurmeet Ram Rahim को HC से झटका, फरलो देने से इनकार

Gurmeet Ram Rahim को HC से झटका, फरलो देने से इनकार

Gurmeet Ram Rahim:  पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में डेरा सच्चा प्रमुख राम रहीम ने एक बार फिर 21 दिन की फरलो मांगी है। उसने अपनी अर्जी में कहा कि इसी महीने डेरा सच्चा सौदा का कार्यक्रम है। उसमें मुझे शामिल होना है।

हालांकि HC ने उसे झटका देते हुए उसे फरलो देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा- ‘अपना कार्यक्रम स्थगित कर लें। अपने हिसाब से कार्यक्रम रखकर कोर्ट में याचिका लगा देते हो।’ चुनाव से पहले भी उसने फरलो मांगी थी।

यह पहली बार हुआ है जब हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में आम चुनाव बिना राम रहीम के हुए। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार की ओर से डेरा प्रमुख राम रहीम को इस बार चुनाव में पैरोल नहीं दी गई।

जबकि, अब तक वह 2022 से 6 बार फरलो और 3 पैरोल लेकर 192 दिन के लिए बाहर आ चुका है। लगभग 200 दिन डेरा प्रमुख 3 राज्यों के पंचायत चुनावों से लेकर विधानसभा चुनाव में एक्टिव रह चुका है।

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट डेरा प्रमुख सहित 5 लोगों को डेरा मैनेजर रणजीत सिंह हत्याकांड में बरी कर चुका है। राम रहीम समेत 5 आरोपियों को CBI कोर्ट ने उम्रकैद की सजा दी थी।

Exit mobile version