Site icon Yuva Haryana News

हरियाणा में ग्रुप-डी भर्ती का रिजल्ट जारी, 10997 कैंडिडेट्स सिलेक्ट, 2 दिन में होगी जॉइनिंग

Haryana Group D Result Released

Haryana Group D Result Released : लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में देर रात ग्रुप-डी भर्ती की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी के मुताबिक (HSSC) 10997 कैंडिडेट्स सिलेक्ट किए गए हैं। सरकार चयनित कैंडिडेट्स को 2 दिन में नौकरी जॉइन करवाएगी। बता दें कि देर रात रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

इसके बाद शेष पदों का परिणाम आर्थिक, सामाजिक अंकों को लेकर हाईकोर्ट के फैसले पर निर्भर करेगा। खास बात यह है कि सभी चयनितों को आगामी दो दिनों में नियुक्ति भी दिलाई जाएगी।

इसके लिए हरियाणा सरकार ने संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए हैं कि वह शुक्रवार, शनिवार को राजपत्रित अवकाश होने के बावजूद संस्थान खोले रखें और ग्रुप डी की भर्ती प्रक्रिया को पूरा कराएं।

पदों पर भर्ती होनी है लेकिन पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अतिरिक्त पांच अंकों को लेकर विवाद चल रहा है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पहले की भर्तियों की तरह ग्रुप डी भर्ती को भी सिरे लगाने के लिए आर्थिक, सामाजिक अंकों के बिना परिणाम तैयार किया है।

साथ ही इसके लिए कानूनी राय भी ली है, ताकि भविष्य में किसी की नियुक्ति प्रभावित न हो। बताया जा रहा है कि कानूनी विशेषज्ञों ने परिणाम जारी करने के लिए रजामंदी जता दी है। देर रात तक आयोग के अधिकारी और पदाधिकारी कार्यालय में जमे हुए रहे और देर रात तक परिणाम जारी कर दिया।

Exit mobile version