RRB Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक खुशी की खबर सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने तकनीशियन के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के माध्यम से कुल 9000 खाली पदों को भरा जाएगा।

इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। एक बार अधिसूचना जारी होने के बाद, छात्र आरआरबी तकनीशियन भर्ती अभियान के लिए आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि फिलहाल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिय शुरू नहीं हुई है।

जानें कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) तकनीशियन भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना फरवरी में जारी करेगा और ऑनलाइन पंजीकरण मार्च या अप्रैल 2024 में शुरू होंगे।

आरआरबी ने 21 रेलवे बोर्डों के तहत बड़ी संख्या में रिक्तियों की घोषणा की है। जोन-वार रिक्तियों को बाद में अपडेट किया जाएगा। भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन अक्तूबर और दिसंबर 2024 के बीच किया जा सकता है।

आरआरबी तकनीशियन भर्ती के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों के पास भर्ती बोर्ड द्वारा पद के लिए निर्धारित आवश्यक पात्रता होनी चाहिए।