अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए जारी अनुष्ठान का रविवार को छठा दिन था। इस दिन भी अनुष्ठान पूरे दिन जारी रहे। शाम को रामलला की पुरानी प्रतिमा को नए मंदिर ले जाया जाएगा।
अयोध्या की सीमाएं सील
प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन के मद्देनजर अयोध्या की सीमाएं रविवार को सील कर दी गईं। अब 23 जनवरी तक सिर्फ प्राण प्रतिष्ठा में बुलाए गए मेहमानों को ही पास दिखाकर एंट्री मिलेगी।
अयोध्या को 2000 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है। आज शाम की आरती के बाद अनुष्ठान पूरे हो जाएंगे।
रामलला नए मंदिर जाएंगे
आज शाम को रामलला की पुरानी प्रतिमा (रामलला विराजमान, जिनकी पूजा हो रही है) को राम मंदिर ले जाया जाएगा। रामलला के साथ उनके तीनों भाई, हनुमान और शालिग्राम भी रहेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी के आगमन की तारीख बदली
प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को ही अयोध्या आएंगे। पहले उनके 21 जनवरी को अयोध्या आने की चर्चाएं थीं।
ISRO ने अयोध्या को दिखाई
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अपने सैटेलाइट से अयोध्या की तस्वीरें जारी की हैं। इन तस्वीरों में राम मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्र को देखा जा सकता है।
प्राण प्रतिष्ठा के लिए देशभर से लाखों लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के नए मंदिर में दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु आएंगे।