Site icon Yuva Haryana News

Ram Rahim On Parole: राम रहीम को फिर मिली 50 दिन की पैरोल ! 29 दिन में दूसरी बार जेल से बाहर आएगा बाबा

Ram Rahim On Parole

Ram Rahim On Parole: हरियाणा के रोहतक में सुनारियां जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिली है। बता दें कि आज आठवी बार राम रहीम को पैरोल मिली है। डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख राम रहीम साध्वी दुष्कर्म सहित कई मामलों में साल 2017 से जेल में सजा काट रहे है। इस बार रोहतक जेल से राम रहीम को 50 दिन की पैरोल दी गई है। इससे पहले सितंबर में भी वह जेल से बाहर आया था।

मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा सरकार ने बाबा राम रहीम को 50 दिन की पैरोल दी है। इस दौरान वह यूपी बागपत के बरनावा आश्रम में रहेगा।

शुक्रवार शाम या फिर शनिवार सुबह राम रहीम रोहतक जेल से बाहर निकलेगा। बता दें कि हरियाणा के जेल नियमों के अनुसार, कोई भी सजायाफ्ता कैदी साल में 70 दिन पैरोल ले सकता है।

राम रहीम को हरियाणा सरकार ने नवंबर माह में 21 दिन की फरलो दी थी। इस दौरान वह 21 दिन तक यूपी के बागवत के आश्रम में रहे। यहां से 21 दिंसबर को ही राम रहीम रोहतक जेल लौटा था। लेकिन अब एक बार फिर से राम रहीम को पैरोल मिली है।

Exit mobile version