Site icon Yuva Haryana News

Ranjeet Murder Case: रंजीत मर्डर केस में राम रहीम बरी, जानें पूरा मामला

Ranjeet Murder Case

Ranjeet Murder Case : हरियाणा के डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हाईकोर्ट ने मर्डर केस में बरी कर दिया है। HC ने डेरे के पूर्व मैनेजर रणजीत के मर्डर केस में CBI कोर्ट का फैसला रद्द करते हुए राम रहीम समेत 5 लोगों को बरी कर दिया है। 2002 में रणजीत की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 2021 में CBI कोर्ट ने राम रहीम समेत 5 लोगों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी, जिसे HC ने रद्द कर दिया है।

साल 2002 में डेरा की प्रबंधन समिति के सदस्य रणजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। डेरा प्रबंधन को शक था कि रणजीत सिंह ने साध्वी यौन शोषण की गुमनाम चिट्ठी अपनी बहन से ही लिखवाई थी।

पुलिस जांच से असंतुष्ट रणजीत सिंह के बेटे ने 2003 में हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की थी। इसके बाद मामला सीबीआई को सौंपा गया और 2021 में राम रहीम सहित पांच आरोपियों को दोषी करार दिया गया। इस मामले में 2007 में कोर्ट ने आरोपियों पर आरोप तय किए थे।

बता दें कि गुरमीत राम रहीम अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है। 2021 में डेरा प्रमुख को चार अन्य लोगों के साथ रणजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने के लिए भी दोषी ठहराया गया था।

 

Exit mobile version