Site icon Yuva Haryana News

इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग का संभावित फॉर्मूला, कांग्रेस 320 से 330 सीटों पर लड़ सकती है

लोकसभा चुनाव से पहले एकजुट हुए इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग की संभावित तस्वीर सामने आ गई है। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस 320 से 330 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। इनमें करीब 250 सीटें ऐसे राज्यों में हैं जहां कांग्रेस अकेले लड़ सकती है। जबकि करीब 75 सीटें उन 9 राज्यों में हैं, जहां कांग्रेस सहयोगियों के साथ गठबंधन में है।

राज्यों के आधार पर सीट शेयरिंग का संभावित फॉर्मूला इस प्रकार है:

बताया जा रहा है कि इंडिया गठबंधन की अब तक पटना, बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली में चार बैठकें हो चुकी हैं। इस गठबंधन के सामने सबसे बड़ी चुनौती सीटों का बंटवारा और चेहरा तय करना है। सूत्रों का कहना है कि जनवरी के आखिर तक सीट शेयरिंग पर अंतिम मुहर लग सकती है। क्षेत्रीय दल अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने अपनी तरफ से एक फॉर्मूला तैयार किया है। ये आने वाले दिनों में पता चलेगा कि इसपर आम सहमति बनती है या नहीं।

Exit mobile version