Bhojpuri Romance Video: भोजपुरी इंडस्ट्री में स्टार एक्टर पवन सिंह और काजल राघवानी की जोड़ी को दर्शक पर्दे पर खूब पसंद करते हैं। दोनों की रोमांटिक जोड़ी को देखते ही लोगों में जोश भर जाता है। वहीं इन दिनों पवन और काजल का एक रोमांटिक गाना सोशल मीडिए पर खूब वायरल हो रहा है।

पवन सिंह और काजल राघवानी गाने ‘मैंने उनको साजन चुन लिया’ पर धूम मचा रहा है। दोनों का यह वीडियो 3 मिनट 55 सेकंड का यह गाना, काजल राघवानी और पवन सिंह के बीच प्यार और रोमांस का सार दर्शाता है। नाइट सूट में बेड पर बैठी काजल, पवन सिंह के आने से चौंक जाती हैं, लेकिन जल्द ही दोनों रोमांस में डूब जाते हैं।

इंटरनेट पर इस वीडियो को 3 करोड़ से अधिक बार देखा जा चूका है। सुमित सिंह चंद्रवंशी द्वारा लिखे गए इस गाने को पवन सिंह और इंदु सोनाली ने अपनी मधुर आवाज दी है। छोटे बाबा द्वारा संगीतबद्ध यह गाना, दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देता है।2019 में रिलीज हुई ‘मेहरी के सुख नाही देबू’ फिल्म, देवेंद्र तिवारी द्वारा निर्देशित एक रोमांटिक ड्रामा है।

फिल्म में पवन सिंह और काजल राघवानी मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अंजना सिंह, प्रीति बिस्वास, अयाज खान और विपिन सिंह सहायक भूमिका में हैं। आम्रपाली दुबे का ‘भतार को भी भूल जाओगी’ गाने में स्पेशल अपीयरेंस दर्शकों के लिए एक सरप्राइज था।