Delhi News : दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां बना एक टेंट गिर गया। इस टेंट के नीचे आने से आठ लोगों बुरी तरह घायल हो गए हैं। बचाव के लिए पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।

जानकारी के अनुसार, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के एंट्री गेट नंबर-2 पर एक पंडाल गिरा है। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। गेट नंबर-2 के पास लॉन में काम चल रहा है, वहां कंस्ट्रक्शन के दौरान एक हिस्सा गिर गया है। अभी पुलिस और दमकल विभाग से किसी के घायल होने की जानकारी नहीं मिली है।

सूत्रों का कहना है कि पंडाल गिरने से कुछ लोग दब गए हैं। सुबह करीब 11.21 बजे हादसे की खबर पुलिस और अन्य टीम को दी गई। जिसके बाद आनन-फानन बचाव के लिए पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची।