Site icon Yuva Haryana News

Nitish Kumar Admitted to Medanta: नीतीश कुमार की अचानक बिगड़ गई तबीयत, मेदांता अस्पताल में कराया गया भर्ती

Nitish Kumar Admitted to Medanta: नीतीश कुमार की अचानक बिगड़ गई तबीयत, मेदांता अस्पताल में कराया गया भर्ती

Nitish Kumar Admitted to Medanta:  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार की सुबह से वह अपने हाथ में दर्द महसूस कर रहे थे। फिलहाल उनका इलाज ऑर्थोपेडिक विभाग में चल रहा है।

अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, नीतीश कुमार का इलाज मेदांता के हड्डी रोग विभाग में चल रहा है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखरेख कर रही है। नीतीश कुमार पिछले कुछ महीनों से काफी व्यस्त चल रहे थे।

लोकसभा चुनाव के दौरान महीनों तक चले चुनाव प्रचार और उसके बाद केंद्र में सरकार गठन को लेकर दिल्ली में लगातार बैठकों का दौर जारी रहा।

बीते लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने अच्छा प्रदर्शन किया था। जहां पार्टी को 12 सीटों पर जीत मिली थी।

लोकसभा में एनडीए गठबंधन की सरकार बनने पर जहां नीतीश केंद्र में अपनी ताकत बढ़ा चुके हैं। वहीं मोदी मंत्रीमंडल में भी जेडीयू कोटे से दो मंत्री बने है। आगामी 29 जून को जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होनी है।

 

Exit mobile version