Bhojpuri Video: भोजपुरी इंडस्ट्री में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। दोनों के रोमांटिक अंदाज को देख दर्शक पलके झपकाने का नाम नहीं लेते। अब उनका एक गाना इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। जो सात साल बाद भी खूब धमाल मचा रहा है।

फिल्म ‘राजा बाबू’ का गीत ‘माथा फेल हो गेल’ अब तक 72 मिलियन बार देखे जाने के साथ लोकप्रिय हो रहा है। यह गाना सात साल पहले रिलीज हुआ था और आज भी लोग इसकी धुन पर नाच रहे हैं।

यह गाना आपको गोविंदा की फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ की याद दिलाएगा। जहाँ घाघरा चोली में एक कमरे में आम्रपाली है। वहीं, मोनालिसा शॉर्ट ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ‘माथा फेल हो गेल’ को कल्पना, आलोक कुमार और खुशबू जैन ने गाया है। गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

आम्रपाली एक कमरे में है और मोनालिसा दूसरे कमरे में है। कभी निरहुआ आम्रपाली के पास जाता है और उसके साथ रोमांस करता है, कभी वह मोनालिसा के पास जाता है और उसके साथ रात बिताता है। इस गाने में दोनों साथ नजर आ रहे हैं।