Site icon Yuva Haryana News

Doha Diamond League 2024: नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में जीता सिल्वर, इतने मीटर पर फेंका भाला

Doha Diamond League 2024

Doha Diamond League 2024: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर Neeraj Chopra ने दोहा डायमंड लीग में सिल्वर मेडल जीता है। नीरज ने अपने छठे प्रयास में 88.36 मीटर दूर भाला फेंका।

नीरज सिर्फ 0.02 मीटर की दूरी से गोल्ड हासिल करने से चूक गए। इस लीग में चेक रिपब्लिक के जैकब वाडलेच (88.38 मीटर) पहले और ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स तीसरे स्थान पर रहे। बता दें कि नीरज चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ 89.94 मीटर है।

किशोर जेना का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 87.54 मीटर है। इस प्रदर्शन ने उन्हें पिछले साल हांग्झोउ एशियाई खेलों में रजत पदक दिलाया था, लेकिन शुक्रवार को उनका दिन नहीं था।

वालेश ने तोक्यो ओलंपिक में रजत और 2023 वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था, इन दो स्पर्धाओं में चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीता था। अगली डायमंड लीग मीट जिसमें पुरुषों की भाला फेंक शामिल है, सात जुलाई को पेरिस में होगी।

अगली डायमंड लीग पेरिस में आयोजित हो रही है। इसमें भी मेंस का जैवलिन थ्रो कॉम्पटीशन होना है। प्रतियोगिता 7 जुलाई को होगी। वालेश ने टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर और 2023 वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था। इन दोनों प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीता था।

दोहा डायमंड लीग 2024 स्टैंडिंग (मेंस जैवलिन)

जैकब वाडलेज्च: 88.38 मीटर
नीरज चोपड़ा: 88.36 मीटर
एंडरसन पीटर्स: 86.62 मीटर
ओलिवर हेलैंडर: 83.99 मीटर
एंड्रियन मार्डारे : 81.33 मीटर
एडिस माटुसेविसियस: 80.05 मीटर
रोडरिक जेनकी डीन: 79.34 मीटर
जूलियस येगो: 78.37 मीटर
किशोर जेना – 77.31 मीटर
कर्टिस थॉम्पसन – 73.46 मीटर

 

Exit mobile version