Site icon Yuva Haryana News

भाजपा अधिवेशन में मोदी का जोर: 370 वोटों पर फोकस, 100 दिन का जनसंपर्क अभियान

दिल्ली के भारत मंडपम में भाजपा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन चल रहा है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हर बूथ पर पार्टी को 370 वोट बढ़ाने होंगे। उन्होंने 100 दिनों का जनसंपर्क अभियान चलाने और भाजपा के पिछले 10 साल के कामों का प्रचार करने पर भी ज़ोर दिया।

नड्डा ने कहा कि मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा की 17 प्रदेशों में सरकार है और पार्टी ने राजस्थान-छत्तीसगढ़ जीता है। उन्होंने दावा किया कि इस बार बंगाल में भी भाजपा जीत हासिल करेगी।

राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी के देशभर से 11 हजार 500 से ज्यादा पदाधिकारी जुटे हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की इस बैठक में लोकसभा चुनाव में जीत के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा। साथ ही बीते 10 साल की सत्ता के दौरान लिए गए पार्टी के बड़े और निर्णायक फैसलों पर प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया जाएगा।

370 और NDA को 400 पार पहुंचाने का लक्ष्य मात्र एक आंकड़ा नहीं है। हर बूथ पर भाजपा के कार्यकर्ता अगले 100 दिन तक पिछली बार मिले वोटों में कम से कम 370 वोट बढाएं। महिलाओं को मात्र वोटर नहीं समझें बल्कि माताओं, बहनों का आशीर्वाद प्राप्त करें। विपक्ष तू तू मैं मैं की राजनीति करेगा और अनावश्यक आरोपों का कीचड़ उछालेगा, लेकिन हमें गरीब कल्याण के कामों से लेकर विकास की उपलब्धियों के आधार पर जनता का समर्थन हासिल करना है।

आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। 2014 से पहले हमारी सिर्फ 5 प्रदेशों में सरकारें थी और लंबे समय तक हम 5-6 पर रूके हुए थे। 2014 के बाद, आज 17 प्रदेशों में NDA की सरकारें हैं और 12 प्रदेशों में विशुद्ध भाजपा की सरकार है। 7 दशक के भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में हमने हर कालखंड ​देखा है। 2014 से पहले लोग हमारा उपहास करते थे, कहते थे कि साहब तो आप पूरी सरकार बनाएंगे, वो सोचते थे कि ये संभव नहीं है] लेकिन 2014 के बाद हमारी सरकार बनी और 2019 में फिर से हमारी सरकार बनी।

Exit mobile version