Site icon Yuva Haryana News

Modi Cabinet 3.0: मोदी कैबिनेट में शामिल होंगे हरियाणा के 2 सांसद, इस दिग्गज का नाम सबसे ऊपर

Modi Cabinet 3.0: मोदी कैबिनेट में शामिल होंगे हरियाणा के 2 सांसद, इस दिग्गज का नाम सबसे ऊपर

Modi Cabinet 3.0: केंद्र में मोदी 3.0 सरकार में हरियाणा से 2 मंत्री बन सकते हैं। इनमें मनोहर लाल खट्टर और राव इंद्रजीत का शामिल है। पूर्व CM खट्टर करनाल से सांसद बने हैं। सूत्रों के मुताबिक खट्टर को PMO से फोन आया। गुरुग्राम से सांसद राव इंद्रजीत पिछली मोदी सरकार में भी मंत्री थे। राज्य की अहीरवाल बेल्ट की 14 विधानसभा सीटों।

केंद्रीय मंत्री की दौड़ में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का नाम भी शामिल है। साढ़े 9 साल तक हरियााणा के मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल खट्टर इस बार करनाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़े। उन्हें पार्टी को निराश नहीं किया और बड़े मार्जिन से इस चुनाव में जीत हासिल की।

मनोहर लाल खट्टर भी पीएम मोदी के खास है। पीएम मोदी कई बार इसका जिक्र अपनी रैलियों में भी कर चुके हैं। उन्होंने बताया था कि संगठन का काम करने के लिए वो मनोहर लाल के साथ बाइक पर निकलते थे।

वो पीएम ही थे जिनके कहने पर मनोहर लाल ने सीएम की कुर्सी छोड़ दी थी। हालांकि उनके सीएम रहते हुए किसान और जाट नाराज चल रहे थे। ऐसे में पार्टी नहीं चाहेगी कि उन्हें मंत्रालय देकर पार्टी के खिलाफ नाराजगी न बढे।

Exit mobile version