Site icon Yuva Haryana News

45 साल की शादीशुदा महिला पर आया नाबालिग का दिल, जुदाई नहीं कर पाया सहन, लड़के ने उठाया खौफनाक कदम

Bihar News

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक प्रेम प्रसंग का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेम प्रसंग के चलते एक नाबालिग लड़के ने आत्महत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक लड़के का 45 साल की एक शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों पिछले एक साल से रिलेशन में थे। दोनों घर से भाग गए थे, फिर वापस गांव लौटने के बाद वे अलग हो गए।

बता दें कि बीते सोमवार को किशोर ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। यह मामला औराई थाना इलाके की औराई पंचायत के एक गांव का है। औराई थानाध्यक्ष रूपक कुमार ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

लड़के के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के बाद से प्रेमिका महिला गर छोड़कर फरार हो गई है। वहीं, मृतक के परिजन में कोहराम मचा हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़के को अपने से ढाई गुना ज्यादा उम्र की महिला से प्यार हो गया था। महिला पहले से शादीशुदा है। दोनों पांच महीने पहले घर से भाग गए थे। कुछ दिन पहले ही वे गांव वापस लौटे। इस मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई।

इसके बाद से वे अलग-अलग रहने लगे। मगर उनका चोरी-छिपे मिलना चालू था। इसी बीच प्रेमी नाबालिग लड़के ने सोमवार को फांसी से लटककर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि लड़का अपनी शादीशुदा प्रेमिका से जुदाई नहीं सह पाया और खौफनाक कदम उठाया।

Exit mobile version