Microsoft Server Down: विमान सेवाओं पर व्यापक प्रभाव

Microsoft सर्वर ठप (Microsoft Server Outage) होने से दुनियाभर में विमान सेवाओं और डिजिटल उपकरणों में परेशानी आ रही है। दिल्ली एयरपोर्ट पर भी सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हैं। इसी बीच, हैदराबाद एयरपोर्ट पर इंडिगो स्टाफ ने तत्काल फ्लाइट्स के लिए हाथ से लिखे बोर्डिंग पास जारी किए हैं। भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर भी यात्रियों को हाथ से लिखे बोर्डिंग पास दिए जा रहे हैं।

इंडिगो एयरलाइंस की प्रतिक्रिया

भारतीय एयरलाइन इंडिगो ने कहा है कि तकनीकी खराबी के कारण विमान सेवाएं प्रभावित हुई हैं। कई विमानन कंपनियों की उड़ानें प्रभावित हो रही हैं।

कई एयरलाइंस की सर्विस पर पड़ा असर

माइक्रोसॉफ्ट की बीएसओडी (ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ) समस्या का असर देशभर की कई एयरलाइंस पर पड़ा है। इंडिगो, अकासा और स्पाइसजेट एयरलाइंस के चेक-इन सिस्टम डाउन हो गए हैं।

Microsoft Server Down

दिल्ली एयरपोर्ट पर अस्थायी सेवाएं प्रभावित

दिल्ली एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जानकारी दी कि वैश्विक आईटी समस्या के कारण कुछ सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हुई हैं। एयरपोर्ट ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे उड़ान की अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन या ग्राउंड हेल्प डेस्क से संपर्क में रहें।

जर्मनी और ब्रिटेन में भी सेवाएं प्रभावित

जर्मनी के बर्लिन एयरपोर्ट से विमानों का टेकऑफ बंद है। वहीं, एयरपोर्ट पर विमान सेवा रोक दी गई है। ब्रिटेन की रेल सेवा में भी तकनीकी खराबी आई है।