Site icon Yuva Haryana News

Hema Malini पर अभद्र टिप्पणी करना सुरजेवाला को पड़ा भारी ! हरियाणा के CM सहित कई BJP नेताओं ने घेरा; बोले:-कांग्रेस का कोई चरित्र नहीं

Hema Malini Indecent Comment

Hema Malini Indecent Comment : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला द्वारा BJP सांसद व एक्टर्स हेमा मालिनी पर अभद्र टिप्पणी करना भारी पड़ गया। चुनाव प्रचार के दौरान की गई इस विवादित टिप्पणी पर हरियाणा के CM नायब सैनी, पूर्व नेता अनिल विज और हिमाचल के मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत सहित कई BJP नेताओं ने नाराजगी जताते हुए सुरजेवाला को घेरा है।

वहीं दूसरी तरफ हरियाणा राज्य महिला आयोग ने सुरजेवाला को नोटिस जारी कर 9 अप्रैल को तलब किया है। हालाकिं, इसके बाद सुरजेवाला आगे आए और हेमामालिनी के सम्मान में वीडियो जारी किया।

इन BJP नेताओं ने दीं प्रतिक्रियाएं

जानें CM नायब क्या बोले ?

हेमा मालिनी पर सुरजेवाला द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी पर हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने नाराजगी जताई है। विजय संकल्प रैली में अंबाला पहुंचे CM सैनी ने कहा कि कांग्रेस का कोई चरित्र नहीं है।

पूर्व मंत्री अनिल विज ने भी कसा तंज

वही दूसरी तरफ हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि सुरजेवाला का ऐसा बयान देना नई बात नहीं हैं। ये कांग्रेस का महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण है।

पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने एक पुस्तक द इनसाइडर लिखी थी। उसमें कांग्रेस का महिलाओं के प्रति क्या विचार व दृष्टिकोण है। पहले इनकी सोच सुधारनी पड़ेगी।

राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला

रोहतक में BJP के राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कहा कि कांग्रेस के नेता महिलाओं का बार-बार अपमान करते हैं। कांग्रेस के नेताओं को माफी मांगनी चाहिए। राहुल गांधी को भी मातृशक्ति से माफी मांगनी चाहिए।

गीता पढ़ें सुरजेवाला:- विधायक लीला राम

भाजपा के विधायक लीला राम ने कैथल में अपने आवास पर पत्रकारों से कहा कि कभी सुरजेवाला मतदाताओं को राक्षस बताते हैं तो कभी उन्हें श्राप देते हैं। सुरजेवाला को गीता पढ़नी चाहिए।

कंगना ने कहा, खोली नफरत की दुकान

BJP नेता व फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक्स हैंडल पर सुरजेवाला के विवादित बयान का वीडियो अपलोड करते हुए लिखा है- बात मोहब्बत की दुकान खोलने की हुई थी, लेकिन कांग्रेस नफरत की दुकान खोल बैठी है।

महिलाओं के प्रति गिरी सोच रखने वाले कांग्रेस के नेता अवश्यंभावी हार की हताशा और कुंठा में अपने चरित्र का दिन-ब-दिन पतन कर रहे हैं।

महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा

हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा कि रणदीप सुरजेवाला के बारे में लगता था कि वह एक पढ़े-लिखे और सभ्य प्रवक्ता हैं। दूसरे कांग्रेसियों से अलग हैं, लेकिन उनके इन शब्दों से साबित हो गया कि वह अलग नहीं हैं। उनकी भाषा पर शर्म आती है।

दुख की बात है कि कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी चुप हैं। रणदीप सुरजेवाला को नोटिस दे 9 अप्रैल को चंडीगढ़ बुलाया है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान को भी नोटिस जारी कर पूछा है कि उन्होंने सुरजेवाला पर क्या कार्रवाई की है।

विवादित टिप्पणी के बाद बोले सुरजेवाला

विवादित टिप्पणी के बाद रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि BJP के आइटी सेल को तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने और झूठ फैलाने की आदत हो गई है। सुरजेवाला ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह कह रहे हैंं- “हम हेमामालिनी जी का सम्मान करते हैं, क्योंकि उन्होंने धर्मेंद्र जी से शादी की है, वह हमारी बहू हैं”।

जानें क्या है मामला

आपको बता दें कि रविवार को कैथल के पूंडरी खंड के फरल गांव में INDI गठबंधन के प्रत्याशी डा. सुशील गुप्ता की चुनावी सभा में रणदीप सुरजेवाला ने मंच से कहा था कि लोग वोट देकर सांसद, विधायक और मंत्री-CM इसलिए बनाते हैं ताकि वे हमारी आवाज उठा सकें। कोई हेमामालिनी तो हैं नहीं। इसके बाद उन्होंने विवादित टिप्पणी कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Exit mobile version