Yuva Haryana News

Khatron Ke Khiladi 14: आसिम रियाज और अभिषेक कुमार की भिड़ंत, शुरुआती एपिसोड में ही बने दुश्मन!

Khatron Ke Khiladi 14: रियलिटी शो की दुनिया में ‘बिग बॉस’ के अलावा जो शो दर्शकों की सबसे ज्यादा दिलचस्पी का केंद्र बनता है, वह है ‘खतरों के खिलाड़ी’। 13 सफल सीजनों के बाद फैंस अब ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो का अनाउंसमेंट प्रोमो रिलीज किया जा चुका है और अब कंटेस्टेंट्स से जुड़े प्रोमो भी सामने आ रहे हैं।

Khatron Ke Khiladi 14

जल्द शुरू होगा ‘खतरों के खिलाड़ी 14’

‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के शुरू होने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। इस सीजन में बिग बॉस के कई धुरंधर खिलाड़ी नजर आएंगे, जिनमें आसिम रियाज, अभिषेक कुमार, शिल्पा शिंदे, शालीन भनोट, और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ शामिल हैं।

नया प्रोमो बना चर्चा का विषय

शो के नए प्रोमो में शुरुआती एपिसोड में ही आसिम रियाज और अभिषेक कुमार के बीच झगड़ा होते हुए दिखाया गया है। फैंस के बीच यह प्रोमो तेजी से सुर्खियों में छा गया है।

आसिम रियाज और अभिषेक कुमार के बीच झगड़ा

प्रोमो में दिखाया गया है कि दोनों के बीच झगड़ा एक लड़की की बात को लेकर होता है। एक फीमेल कंटेस्टेंट कहती हैं कि आसिम फ्लाइट में थे और तब से कहते आ रहे हैं कि उन्होंने बहुत पेन सहा है। इस पर आसिम कहते हैं, “सर ये कहां समझेंगी, वो उस लेवल पर नहीं हैं।” इस पर कंटेस्टेंट कहती हैं, “मुझे इनके लेवल पर आना भी नहीं है।” इसके बाद आसिम कहते हैं, “एक झुंड है, मैंने ऐसे झुंड बहुत संभाले हैं, कहीं शो छोड़कर न चले जाएं।”

अभिषेक का विरोध

अभिषेक इस पर आसिम को टोकते हैं कि इतनी सी बात पर वह लड़ क्यों रहे हैं। यहीं से दोनों का झगड़ा शुरू होता है। आसिम, अभिषेक से कहते हैं कि बंदा देखकर बात करनी चाहिए, औकात में।

फैंस की प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, “आसिम सही कह रहा है। वह आसिम के खिलाफ ग्रुपिज्म कर रहे हैं। इसमें गलत ही क्या है अगर वह अपनी जर्नी शेयर कर रहा है।” एक ने कमेंट किया, “आसिम का घमंड देख लो और शो से बाहर आसिम हुए हैं अभिषेक नहीं। कौन सही है और कौन गलत, यहीं से पता चलता है। हर जगह घमंड लेकर आएगा, तो यही हाल होगा न…अभिषेक बेस्ट है…उसने पूछा कि लड़ क्यों रहा है…इतने में आसिम का घमंड देखो।”

शो की शुरुआत की तारीख

‘खतरों के खिलाड़ी 14’ इसी महीने की 27 तारीख से शुरू हो रहा है।

Exit mobile version