JEE Mains Result 2024: NTA ने जेईई मेन 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 23 छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल किए हैं। बता दें कि टॉपर लिस्ट में हरियाणा के दो छात्रों का नाम भी शामिल हैं। जिनमे एक का नाम आरव भट्ट और दूसरे का नाम शिवांश नायर है। लिस्ट में एक भी छात्रा का नाम नहीं है। लड़कियों में गुजरात की द्विजा धर्मेशकुमार ने 99.99 परसेंटाइल लाकर टॉप किया है।
जेईई मेन 2024 की टॉपर लिस्ट
- आरव भट्ट – हरियाणा
- ऋषि शेखर शुक्ला – तेलंगाना
- शैक सूरज – आंध्र प्रदेश
- मुकुंद प्रतीष एस – तमिलनाडु
- माधव बंसल – दिल्ली
- आर्यन प्रकाश – महाराष्ट्र
- ईशान गुप्ता – राजस्थान
- आदित्य कुमार – राजस्थान
- रोहन साई पब्बा – तेलंगाना
- पारेख मीत विक्रमभाई – गुजरात
- अमोघ अग्रवाल – कर्नाटक
- शिवांश नायर – हरियाणा
- थोटा साई कार्तिक – आंध्र प्रदेश
- गजारे नीलकृष्ण निर्मल कुमार – महाराष्ट्र
- दक्षेश संजय मिश्रा – महाराष्ट्र
- मुथवारापू अनूप – तेलंगाना
- हिमांशु थालोर – राजस्थान
- हुंदेकर विदित – तेलंगाना
- वेंकट साइ तेजा मदिनेनी – तेलंगाना
- इप्सित मित्तल – दिल्ली
- अन्नारेड्डी वेंकट तनिष रेड्डी – आंध्र प्रदेश
- श्रेयस मोहन कल्लुरी – तेलंगाना
- तव्वा दिनेश रेड्डी – तेलंगाना
जेईई मेन्स परिणाम 2024 12 फरवरी को घोषित होने वाला था। एनटीए ने दोपहर में जेईई फाइनल आंसर की जारी की, लेकिन स्कोर कार्ड जारी नहीं किए। अब जब स्कोरकार्ड भी जारी हो चुका है, ऐसे में उम्मीदवार अपने जेईई मेन पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए ने 24, 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी, 2024 को जेईई मेन परीक्षा आयोजित की थी। जेईई मेन्स पेपर 1 और 2 दोनों में कुल 12,25,529 उपस्थित हुए, जिनमें से 11,70,036 बीई, बीटेक में उपस्थित हुए। पेपर 1 और 2 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए जेईई मेन परिणाम लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है।
एनटीए ने कहा है कि एक बार जेईई मेन रिजल्ट 2024 घोषित होने के बाद अंकों और प्रतिशत के पुनर्मूल्यांकन के अनुरोधों पर विचार नहीं किया जाएगा। परिणाम में प्रस्तुत अंक, प्रतिशत और अखिल भारतीय रैंक (एआईआर) को अंतिम माना जाता है।
जेईई मेन 2024 स्कोरकार्ड
जेईई मेन 2024 के स्कोरकार्ड आधिकारिक जेईई मेन परिणाम पृष्ठ के माध्यम से देखा जा सकता है। स्कोरकार्ड में निम्नलिखित विवरण शामिल होंगे:
जेईई मेन रिजल्ट 2024 कैसे देखें
- जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- जेईई मेन रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
- साइन इन बटन पर क्लिक करें।
- जेईई मेन 2024 स्कोरकार्ड और रैंक विवरण स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
- भविष्य में उपयोग के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट करें।