Site icon Yuva Haryana News

Haryana Weather : हरियाणा में फिर होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Haryana Weather

Haryana Weather : हरियाणा में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 1 और 2 मार्च को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसको लेकर मौसम विभाग ने कल येलो और 2 मार्च को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। चिंता वाली बात यह है कि कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना है।

जानें आज केसा रहेगा मौसम

हरियाणा में कल 7 जिलों में बूंदाबांदी हुई। इनमें जींद, सोनीपत, झज्जर, हिसार, महेंद्रगढ़, सिरसा और पानीपत जिले शामिल हैं। पूरे दिन बादल छाए रहे, इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 24 घंटे में दिन में 1.4 डिग्री की कमी दर्ज की गई है।

कुरुक्षेत्र जिले में दिन का पारा 18.7 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम है। फरीदाबाद में सबसे अधिक 25.9 डिग्री टेंपरेचर रिकॉर्ड किया गया। हालांकि मौसम विभाग ने आज मौसम साफ रहने की संभावना जताई है, रात से मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा।

Exit mobile version