नई दिल्ली में भारत और फ्रांस की नौसेनाओं के बीच 17वीं स्टाफ वार्ता आयोजित की गई। इस बैठक में दोनों देशों के वरिष्ठ नौसेना अधिकारियों ने भाग लिया। चर्चा के मुख्य विषयों में परिचालन, प्रशिक्षण, सूचना का आदान-प्रदान और वर्तमान नौसेना संबंधी चुनौतियां शामिल थीं।

यह 17वीं भारत-फ्रांस नौसेना स्टाफ वार्ता 6 से 7 फरवरी तक दिल्ली में आयोजित की गई थी।

भारतीय नौसेना ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि दोनों देशों की नौसेनाओं ने 17वीं स्टाफ वार्ता आयोजित की। इस दौरान, उन्होंने समुद्री क्षेत्र में अपने अनुभवों का आदान-प्रदान किया और समुद्री खतरों पर चर्चा की। नौसेना गतिविधियों, परिचालन, प्रशिक्षण और सहयोग के तरीकों पर भी बातचीत हुई।

पोस्ट में यह भी कहा गया कि दोनों पक्षों ने दोनों नौसेनाओं के बीच बढ़ते सहयोग को स्वीकार किया और समुद्री क्षेत्र में सहयोग और अंतरसंचालनीयता को बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।