Site icon Yuva Haryana News

हरियाणा में दो महिलाओं ने इलाज के बहाने डॉक्टर को बुलाया घर, फिर दरवाजा बंद कर किया उसके साथ ऐसा काम ! जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Haryana News

Haryana News: हरियाणा के पलवल के हथीन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर को दो महिलाओं ने इलाज के बहाने से पहले घर बुलाया। इसके बाद महिलाओं ने डॉक्टर के साथ जो किया उसे जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

डॉक्टर के साथ किया ऐसा काम

बता दें कि महिलाओं ने अपने स्वजन के साथ मिलकर डॉक्टर से बाइक और नकदी लूट ली। डॉक्टर का अपहरण कर उसे बंधक बनाकर रखा गया। हालांकि, डॉक्टर किसी तरह अरोपितों के चंगुल से छूटकर भाग निकला और पुलिस को मामले की सुचना दी।

रेहाना नाम की महिला से कराई जान पहचान

जानकारी के मुताबिक हथीन थाना पुलिस ने लूट, अपहरण सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी छत्रपाल के अनुसार, मामले में होडल के रहने वाले अशोक कुमार ने शिकायत दी है कि वह हथीन में क्लीनिक चलाता है।

उसके क्लीनिक पर गांव कोट के रहने वाले जान मोहम्मद का आना जाना था। कुछ समय पहले जान मोहम्मद ने उसका परिचय रेहाना नाम की महिला से कराया था, जिसकी तबियत खराब थी।

उसने रेहाना को दवाई दी थी। कुछ दिन बाद रेहाना अपने साथ बिलकिस नाम की महिला को इलाज के लाई थी। बिलकिस को भी उसने दवाई दी थी। बीती 19 मार्च को रेहाना और बिलकिस उसके पास आई।

बिलकिस ने कहा कि उसे दवाइयों से ज्यादा आराम नहीं हुआ है। बिलकिस ने उसे उपचार के लिए शाम को घर बुलाया। वह रात के करीब आठ बजे बिलकिस के घर पहुँच गया।

घर पर बिलकिस और रेहाना थी मौजूद

घर पर बिलकिस और रेहाना मौजूद थी। इसके बाद रेहाना ने घर का दरवाजा बंद कर दिया। बिलकिस ने कहा कि उन्होंने धोखा देकर फंसाने की नीयत से उसे घर पर बुलाया है।

इस साजिश में उसके माता-पिता तथा अन्य भी शामिल हैं। इतना कहते ही बिलकिस ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बिलकिस के स्वजन और अन्य लोग मौके पर आए गए।

आरोपितों ने उससे 2800 रुपये की नकदी, बाइक और अन्य कागजात लूट लिए। इसके बाद आरोपितों ने उसका अपहरण कर लिया और जमकर मारपीट की।

आरोपितों ने उसे बंधक बनाकर रखा। वह मुश्किल से मौका देखकर अपनी जान बचाकर आया और पुलिस को सूचना दी।

Exit mobile version