Uttarakhand Road Accident: उत्तराखंड में एक बड़े दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां कार के खाई में गिरने से 6 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।
मृतकों में दो महिलाएं शामिल है। वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार यह हादसा चकराता क्षेत्र के त्यूणी अटाल मोटरमार्ग से गुजरते समय हुआ है। जहां पर कार सवार लोग विकासनगर से जा रहे था।
बताया जा रहा है कि सभी हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं और वे सभी चालदां महाराज के दर्शन के लिए जा रहे थे।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के द्वारा रेस्क्यू चलाया जा रहा है। खाई से शवों को निकालने का काम जारी है।