Yuva Haryana News

How To Stop Vomiting: क्या सफर के दौरान आपको भी होता है उल्टी करने का मन ? तो यहां जानिए उल्टी रोकने के घरेलू नुस्खे

How To Stop Vomiting: अक्सर आप लोगों ने देखा होगा कि लंबे सफर के दौरान उल्टी और बेचैनी जैसी समस्या होने लगती हैं। अगर आपको भी सफर के दौरान ऐसी समस्या होती है तो आज हम आपके लिए इससे छुटकारा पाने के कुछ घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं।

हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे। जिससे लंबे सफर के दौरान उल्टी को रोका जा सकता है। चलिए जानते हैं उल्टी रोकने के घरेलू नुस्खे…

How To Stop Vomiting

लौंग

आमतौर पर बहुत से लोग सफर के दौरान उल्टी करते हैं। ऐसे लोगों को सफर करने से पहले लौंग को पानी में उबाल सेवन करना चाहिए या फिर लौंग को कुछ देर तक मुंह में रखना चाहिए। ताकि उल्टी से बचा जा सकें।

हरी इलायची

अगर आपको यात्रा के समय उल्टी आती है तो एक इलायची को चबा या फिर इस शहर के साथ इसे ले सकते हैं ऐसा करने से उल्टी को रोका जा सकता है।

सौंफ

अगर सफ़र के दौरान आपको भी उल्टी होती है तो सौंफ को चबाकर खा लें या फिर सौंफ की चाय बनाकर पी लें। ऐसा करने से बस या फिर कार में उल्टी को रोका जा सकता है।

नींबू

नींबू उल्टी को रोकने में मदद करता है। उल्टी आने पर आप एक गिलास ताजा पानी में नींबू मिलाकर पी लें।

अदरक

अगर आप उल्टी की समस्या से पीड़ित हैं तो सफर करने से कुछ घंटे पहले एक कप अदरक की चाय ले सकते हैं या फिर पानी में अदरक को उबालकर पी सकते हैं।

 

Exit mobile version