Site icon Yuva Haryana News

Haryana Politics: हरियाणा के नए CM नायब सिंह आज साबित करेंगे बहुमत, सुबह 11 बजे बुलाया विधानसभा का विशेष सत्र

Haryana Politics

Haryana Politics: हरियाणा के नए और 15वें CM बने नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने आज राज्य विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाया है। जिसमें वह अपना बहुमत saabit सिद्ध करेंगे। इसी दिन विधानसभा के नये स्पीकर का भी चुनाव हो सकता है। बता दें कि मंगलवार को CM पद संभालने के बाद सैनी ने पांच मंत्रियों व अफसरों के साथ पहली कैबिनेट बैठक की।

उन्होंने बैठक के बाद बताया कि हरियाणा सरकार ने बुधवार को एक दिन का विधानसभा सत्र बुलाया है। सत्र के दौरान सरकार विश्वास मत हासिल करेगी। उन्होंने बताया कि उनके पास 48 विधायकों का समर्थन पत्र है।

वहीं आज सुबह 11 बजे विधानसभा का एक दिवसीय सत्र बुलाया गया है। सैनी ने कहा कि सदन में हमारी सरकार निश्चित रूप से बहुमत हासिल करेगी। विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को भी सौंपा है।।।

वहीं जजपा के 10 विधायकों के अलग होने के बावजूद भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है। भाजपा के पास अपने कुल 41 विधायक हैं और छह निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है। राज्य में 90 विधानसभा सीटें हैं।

इस हिसाब से उन्हें विश्वास मत हासिल करने के लिए 46 विधायकों का समर्थन चाहिए। वहीं, सत्र में कांग्रेस विधायक भी पहुंचेंगे। ऐसे में बहुमत परीक्षण के दौरान हंगामा होने के भी आसार हैं।

हरियाणा विधानसभा में दलगत स्थिति

दल        विधायक
भाजपा    41
कांग्रेस    30
जजपा    10
हलोपा   01
इनेलो   01
निर्दलीय  07
कुल संख्या   90

Exit mobile version