Site icon Yuva Haryana News

Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश का अलर्ट! होगी झमाझम बारिश, देखें मौसम की पूरी जानकारी

Haryana Weather Update

Haryana Weather Update: हरियाणा के मौसम में बदलाव हुआ है। बीते दो दिनों से हो रही बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। IMD के अनुसार आज भी प्रदेश में बारिश के आसार हैं। 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

इसको लेकर विभाग ने अलर्ट जारी किया है। दो दिन बाद यानी 9 जून को लू का दूसरा दौर शुरू हो जाएगा। इस दौरान पारे में 8 से 10 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

हरियाणा का अधिकतम तापमान

बुधवार को हरियाणा का अधिकतम तापमान नूंह में 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री, फरीदाबाद का 44.8, हिसार का 45.2, रोहतक का 45.0, पंचकूला का 40.7, सिरसा का 44.0, पानीपत का 42.1 और सोनीपत का अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों में हरियाणा में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

हरियाणा-एनसीआर में मानसून 30 जून को दस्तक

मौसम विभाग के मुताबिक 15 जून तक मानसून पूरे महाराष्ट्र को कवर कर लेगा। फिर 25 जून तक मध्यप्रदेश और गुजरात से होकर 30 जून तक दिल्ली-एनसीआर में एंट्री कर लेगा। जिसके बाद झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मतलब ये कि हरियाणा-एनसीआर में मानसून 30 जून को दस्तक दे सकता है।

 

Exit mobile version