Site icon Yuva Haryana News

Haryana Weather Update: हरियाणा में 16 मई से हीट वेव की एंट्री! इतना बढ़ेगा अधिकतम तापमान, पढ़ें मौसम की पूरी जानकारी

Haryana Weather Update

Haryana Weather Update: हरियाणा वासियों को एक बार फिर गर्मी झेलनी पड़ेगी। IMD के अनुसार 16 मई से राज्य में हीट वेट की एंट्री होने जारी है। विभाग ने 16 मई से अगले 4 दिन यलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री तक पहुंच सकता है।

महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में हालत ज्यादा खराब होगी। 31 मई तक गर्मी का प्रकोप पीक पर रह सकता है।

वहीं, प्रदेश में 31 मई तक गर्मी का प्रकोप पीक पर रह सकता है. गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत 20 करोड़ यूनिट से ज्यादा पहुंच सकती है।

वहीं, प्रदेश में 13 से 14 मई के दौरान सामान्य से 40 फीसदी कम बारिश हुई है। इस अवधि में प्रदेश में 4.2 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 7 मिलीमीटर होती है. में 0.8 और पानीपत में 0.1 मिमी बारिश हुई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, ओडिशा और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश विदर्भ आंतरिक कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, सिक्किम पश्चिम बंगाल और

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं। दक्षिणी हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश हुई।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटे के दौरान, दक्षिणी ओडिशा, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ कुछ भारी बारिश की संभावना है।

पश्चिमी हिमालय सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की छिटपुट बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम वर्षा संभव है।

पूर्वी गुजरात में छिटपुट बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।अब पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार के अधिकांश हिस्सों, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और विदर्भ का मौसम लगभग शुष्क हो सकता है और इन क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि होगी।

Exit mobile version