Site icon Yuva Haryana News

Haryana Weather : हरियाणा में हल्की बूंदाबांदी की संभावना, अगले तीन दिन तक घने कोहरे के आसार

Haryana Weather

Haryana Weather : हरियाणा में कड़ाके की ठंड के बाद आज से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 10 जनवरी के बाद फिर से मौसम में बदलाव होगा, जिसके बाद दोबारा कोहरे की चादर आसमान में दिखाई देगी।

सोमवार को शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड ने लोगों को दिनभर सताया। सुबह से शाम तक शीतलहर चलती रही। ठंड होने के कारण दिन का अधिकतम तापमान भी 11 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जोकि सामान्य तापमान से 6.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जोकि सामान्य के बराबर रहा। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से सोमवार रात्रि से मौसम में बदलाव होने की संभावना है।

इससे आज और कल राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बदलवाई और हवाएं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। 12 जनवरी तक घना कोहरा पड़ने की संभावना जताई जा रही हैं।

अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 10 जनवरी को अत्यधिक घना कोहरा छाने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं 11 जनवरी को घना कोहरा छाने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके साथ ही 12 जनवरी को घना कोहरा छाने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Exit mobile version