Site icon Yuva Haryana News

Haryana Weather Update: हरियाणा में पारा पहुंचा शून्य के करीब ! अगले तीन दिन तक राहत के आसार नहीं

Haryana Weather Update

Haryana Weather Update: हरियाणा में कड़ाके की ठंड का कहर अभी जारी है। सुबह-शाम आसमान में कोहरे की चादर छाई रहती है। पश्चिम विक्षोभ का प्रभाव खत्म होेते ही तापमान एक बार फिर से शून्य के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार महेंद्रगढ़ जिले में न्यूनतम तापमान 0.4 तथा हिसार जिले में 1.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

वहीं सुबह के समय घना कोहरा छाया रहता है। दिन के समय कुछ राहत के बाद शाम होते होते दोबारा से गलन होने लगती है। छह बजे से ही कोहरा छाने लगता है। प्रदेश के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री से कम ही रहा। पिछले दो सप्ताह से भी अधिक समय से हाड़कंपा देने वाली सर्दी झेल रहे लोगों को अगले सप्ताह पूरी राहत के आसार नहीं हैं।

हिमालय की उत्तरी बर्फीली हवाओं के चलते उत्तरी मैदानी राज्यों पर सर्दी का असर बना रहेगा। आने वाले तीन दिनों में हाड़कंपा देने वाली कड़ाके की सर्दी बनी रहेगी। रात के समय का तापमान शून्य से 3 डिग्री के बीच ही रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार सर्दी, कोहरे से फसलों को नुकसान नहीं है। अगर पाला जमने की स्थिति बनेगी तो सरसों को नुकसान होगा। किसान सरसों की फसल में हल्की सिंचाई कर नुकसान की आशंका कम कर सकते हैं।

शीतलहर चलने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 20 जनवरी तक शुष्क मौसम रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की गति से उत्तर -पश्चिमी शीतलहर चलने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में हल्की सी बढ़ोतरी रहेगी। रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। सुबह के समय कुछ घंटों तक कोहरे का प्रभाव रहेगा।

Exit mobile version