Haryana Weather Update: हरियाणा में एक बार फिर मौसम में बदलाव दिखने की मिल सकता हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 18 से 19 फरवरी को राज्य में बादल बरसने की संभावना जताई जा रही हैं। चंडीगढ़ सहित 5 जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरने के आसार हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इससे पहले 1 फरवरी से 5 फरवरी तक मौसम खराब रहा था। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक आज से पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम बदलने जा रहा है। चंडीगढ़ समेत पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल जिलों में कल रात से मौसम बदलने के आसार मौसम विशेषज्ञों ने जताए हैं।

तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। 24 घंटे में फरीदाबाद सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री झज्जर में दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज देर रात से एक बार फिर उत्तर भारत के राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनने वाली है।

जानकारी के अनुसार हरियाणा में जनवरी महीने में 8 साल बाद सबसे कम बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे पहले 2016 में भी 99 फीसदी कम बारिश हुई थी। साल 2023 में 11.6 एमएम, 2022 में 69.4, 2021 में 20.9, 2020 में 23 और 2019 में 14.6 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। जबकि फरवरी में अभी तक औसतन 6.9MM बारिश हुई, जो सामान्य से 0.2MM ज्यादा है। इस दौरान पंचकूला, कैथल और करनाल में ओले गिरे थे।