Site icon Yuva Haryana News

Haryana Weather: हरियाणा में बदलेगा मौसम, बारिश के साथ गिरेंगे ओले, ऑरेंज व यलो अलर्ट जारी

Haryana Weather

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम एक बार फिर से करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार एक मार्च से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से इसका प्रभाव हरियाणा समेत पंजाब-चंडीगढ़ में दिखेगा। इसके असर से आज हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। वहीं कल यानी दो मार्च शनिवार को बारिश की तीव्रता बढ़ जाएगी। कुछ जिलों में ओले भी गिर सकते हैं। तीन मार्च को पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की बढ़ोतरी होगी। उसके बाद तापमान में गिरावट आएगी। दरअसल मैदानी इलाकों में बारिश के साथ पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी होगी।

पश्चिमी विक्षोभ के जाने के बाद तीन से चार दिन ठंड रहेगी। हरियाणा में अधिकतम तापमान अभी 25 डिग्री से ऊपर ही दर्ज किया जा रहा है।

यलो और ऑरेंज जारी अलर्ट

मौसम विभाग ने बारिश व ओले के आसार को देखते हुए एक मार्च को यलो और दो मार्च को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सबसे अधिक तापमान फरीदाबाद का 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, सबसे कम तापमान नारनौल और महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन जिलों में ज्यादा असर पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर और गुरुग्राम में ज्यादा असर देखने को मिल सकता है।

Exit mobile version