Site icon Yuva Haryana News

Haryana School Close : हरियाणा में भीषण गर्मी का प्रकोप! इन जिलों में स्कूल बंद

Haryana School Close

Haryana School Close :  हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। हरियाणा-पंजाब के 14-14 जिलों में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान शिमला के अधिकतम तापमान से अधिक है।

भीषण गर्मी के मद्देनजर हरियाणा के 15 जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। करनाल, कैथल, रेवाड़ी और सोनीपत में 5वीं क्लास तक के बच्चों की 24 मई तक छुट्टी कर दी गई है,

जबकि पंचकूला और महेंद्रगढ़ में 31 मई तक छुट्टी रहेगी। इसके अलावा हिसार, कुरुक्षेत्र, सिरसा, नूंह, भिवानी, यमुनानगर, फतेहाबाद, जींद, पानीपत में नर्सरी से 8वीं तक के बच्चों की 24 मई तक छुट्टी रहेगी।

इधर, मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राजस्थान से आने वाली हवाओं ने हालात खराब किए हैं। संभावना है कि आज या कल से धूल भरी आंधी भी चल सकती है। 22 मई तक अभी कोई राहत भी नहीं मिलने वाली है।

मौसम विभाग ने बुजुर्गों और बच्चों को अलर्ट किया है कि सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक बेवजह घर से बाहर न निकलें। इस दौरान हीट वेव यानी लू की वजह से उनकी सेहत पर असर पड़ सकता है।

 

Exit mobile version