Site icon Yuva Haryana News

Holi Roadways Buses: हरियाणा रोडवेज ने होली पर अपने यात्रियों को दिया तोहफा ! इन रुटों पर बढ़ाई बसों की संख्या, यहां पढ़े पूरी खबर

Holi Roadways Buses

Holi Roadways Buses: हरियाणा रोडवेज ने होली के त्यौहार पर अपने यात्रियों को बेहतरीन तोहफा दिया है। रोडवेज विभाग द्वारा होली पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। बता दें कि दिल्ली व चंड़ीगढ मार्ग पर अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया जाएगा, जिससे यात्रियों को ज्यादा राहत मिलेगी।

रोडवेज की ओर से 22 मार्च से 26 मार्च तक अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। होली पर्व पर राेडवेज की करीब 200 से ज्यादा बसें यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाएंगी। इसके साथ ही 20 अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी।

इस रुट पर सबसे ज्यादा बसें

दिल्ली व चंडीगढ़ रुट पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। वहीं औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले यूपी व बिहार के श्रमिकों की समस्या को ध्यान में रखते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश के भी कई हिस्सों में बसों को भेजा जाएगा।

जिससे होली पर्व के अवसर पर लोग अपने घरों पर सुविधा व समय से जा सकें। वहीं जिन रूटों पर भी समय के अनुसार भीड़ होगी उन रूटों पर अधिक बसों को भेजा जाएगा। इसके लिए रोडवेज के अधिकारी रूट चार्ट तैयार कर लिए हैं।

दिल्ली-चंड़ीगढ़ के लिए बसों की संख्या बढ़ाई

यमुनानगर डिपो की दिल्ली रूट पर 26 तो चंड़ीगढ़ रूट पर 29 बसों को रोजाना संचालन होता है। इन रूटों पर यात्रियों की भीड़ भी अधिक रहती है। ऐसे में इन रूटों पर कितनी अतिरिक्त बसों को चलाया जाएगा। इसके लिए विभागीय अधिकारी सूची तैयार कर रहे हैं।

दिल्ली पर 50 के करीब व चंड़ीगढ रुट पर 35 बसों का संचालन करने की योजना बनाई गई है। यमुनानगर डिपो के पास 180 बसों का बेड़ा उपलब्ध है।

Exit mobile version