Site icon Yuva Haryana News

Haryana Politics: क्या मुख्यमंत्री बनेंगे दीपेंद्र हुड्डा? सांसद का स्टाइल बटोर रहा सुर्खियां

Haryana Politics: Deependra Hooda's statement on the arrest of Congress MLA - Attempt to suppress the voice of the opposition,

Haryana Politics: हरियाणा की राजनीति में एक बड़ा सवाल उभर रहा है: क्या दीपेंद्र हुड्डा बनेंगे मुख्यमंत्री? कांग्रेस की ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ यात्रा में रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा का स्टाइल राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा में है।

भूपेंद्र हुड्डा के रास्ते पर दीपेंद्र हुड्डा

जींद के कंडेला कांड के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चंडीगढ़ तक यात्रा निकाली थी, जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हें सीएम चेहरे के तौर पर पेश किया था। इसी तर्ज पर, दीपेंद्र हुड्डा ने लोकसभा चुनाव में मिली सफलता को भुनाने के लिए यात्रा की रणनीति अपनाई है। यात्रा का पहला चरण 21 जुलाई को गुरुग्राम के बादशाहपुर में समाप्त होगा, जिसके बाद संसद सत्र शुरू हो जाएगा। संसद सत्र समाप्त होने के बाद यात्रा का अगला चरण शुरू होगा।

लोगों को भा रहा दीपेंद्र हुड्डा का स्टाइल

दीपेंद्र हुड्डा का जनता से जुड़ने का अनोखा तरीका उन्हें खास बना रहा है। कभी दुकानदारों और व्यापारियों के बीच तो कभी रेहड़ी वालों के पास जाकर, दीपेंद्र हुड्डा जनता से सीधे संवाद कर रहे हैं। एक बार तो वे एक कालोनी में पहुंचे, जहां पूरी गली सीवरेज के पानी से भरी थी। वे एक कुम्हार के घर जाकर गीली मिट्टी से बर्तन बनाते नजर आए। धान के खेत में ट्रैक्टर चलाने और ट्यूबवेल पर नहाने के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।

शाह के सवालों का जवाब दे रहे दीपेंद्र

हरियाणा में विधानसभा चुनाव में अभी दो महीने से अधिक समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस चाहती है कि भाजपा लोकसभा में मिले झटके से उभर न पाए। ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान के जरिए कांग्रेस लगातार भाजपा पर सवाल उठा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महेंद्रगढ़ में इस अभियान का जिक्र करते नजर आए। दीपेंद्र हुड्डा हर मंच से हुड्डा सरकार के काम गिनवाकर शाह के सवालों का जवाब दे रहे हैं।

कांग्रेस ने नियुक्त किए जिला मीडिया समन्वयक

‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान को मजबूती देने के लिए कांग्रेस ने 19 जिलों में मीडिया समन्वयक नियुक्त किए हैं।

जिला मीडिया समन्वयक
पंचकूला अंकुर गुलाटी
अंबाला नितिन भाटिया
कुरुक्षेत्र राकेश सैनी
यमुनानगर रमन त्यागी
करनाल त्रिलोचन सिंह
कैथल त्रिलोक चंद गर्ग
जींद बाल जीत रेड्डू
हिसार बजरंग दास गर्ग
सिरसा राजकुमार शर्मा
फतेहाबाद अशोक गर्ग
रोहतक यशपाल पंवार और अजय सिंघानिया (लेफ्टी)
झज्जर विकास अहलावत
सोनीपत मनोज
पानीपत बलविंदर सचदेवा (मिंटू)
महेंद्रगढ़ सुरेंद्र नबंरदार
भिवानी धीरज लखारिया
चरखी दादरी अमन कुमार डालवास
फरीदाबाद राकेश भड़ाना प्रसाद
गुरुग्राम पंकज
Exit mobile version