Site icon Yuva Haryana News

हरियाणा राजनीति: ‘अपने राज में प्रदेश को गर्त में…’ – कांग्रेस के ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान पर मनोहर लाल ने दिया कड़ा जवाब

हरियाणा राजनीति

हरियाणा राजनीति: केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस द्वारा भाजपा के विरुद्ध चलाए जाने वाले “हरियाणा मांगे हिसाब” अभियान को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल को प्रदेश और देश को गर्त में ले जाने का आरोप लगाया।

कांग्रेस के कार्यकाल की आलोचना

मनोहर लाल ने कहा, “कांग्रेस ने अपने 10 साल के राज में देश और हरियाणा को गर्त में डुबो दिया। उस समय लोगों में भारी निराशा थी। लेकिन भाजपा ने प्रदेश का चहुंमुखी और एक समान विकास कर हरियाणा को विकास के रास्ते पर तेजी से चलाया है।”

भाजपा का जवाब

नई दिल्ली में सुषमा स्वराज भवन में आयोजित कार्यक्रम में मनोहर लाल ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगियों पर बनी बुकलेट को जारी किया। अपने कार्यकाल में इन सहयोगियों की नियुक्ति की, जो जिलों में डीसी व एसपी समेत विभिन्न अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर सरकार के आंख, कान और नाम के रूप में कार्य करते थे।

सीएम के सुशासन सहयोगी

सीएम के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल और पूर्व अतिरिक्त प्रधान सचिव व अब राष्ट्रपति भवन में सेवाएं दे रहे डॉ. राकेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगियों के संबंध में बेहतरीन कार्य किया है।

कांग्रेस को जवाब

मनोहर लाल ने कहा, “हरियाणा में जब भी कांग्रेस ने कहा, हमने तभी साथ के साथ हिसाब दिया। कांग्रेस को अगर वास्तव में हिसाब चाहिए तो पहले उन राज्यों में जाकर हिसाब लें, जहां कांग्रेस की सरकारें हैं।”

पड़ोसी राज्यों की स्थिति

उन्होंने कहा, “पड़ोसी राज्य पंजाब को कांग्रेस सरकार ने डुबोया और अब आम आदमी पार्टी डुबो रही है। हमें हिसाब देना होगा तो जनता को देंगे और जनता इसका परिणाम हमें देगी।”

कठोर फैसलों की जरूरत

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “शासन में कई बार कठोर फैसले लेने पड़ते हैं, लेकिन आम जनता के हित में इन फैसलों के परिणाम हमेशा सुखद रहे। साल 2035 तक पूरे देश में बिजली की दोगुनी आपूर्ति की डिमांड हो जाएगी। इस आपूर्ति को कैसे पूरा किया जाए, इस पर आज ही विचार और मंथन करना होगा। हमारा ऊर्जा विभाग आगे की कार्ययोजना बनाने में तेजी से काम कर रहा है।”

करनाल में जनसंवाद कार्यक्रम

मनोहर लाल ने करनाल के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसंवाद कार्यक्रम करने की घोषणा की है। उन्होंने इंद्री व घरौंडा में दो कार्यक्रम कर लिए हैं।

Exit mobile version