Site icon Yuva Haryana News

Haryana News: हरियाणा में इस दिन भूख हड़ताल करेंगे रोडवेज कर्मचारी, जानें वजह

Haryana News: हरियाणा में इस दिन भूख हड़ताल करेंगे रोडवेज कर्मचारी, जानें वजह

Haryana News : विभिन्न मांगों को लेकर हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी 26 जून को भूख हड़ताल करेंगे। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

राज्य प्रेस सचिव व सिरसा डिपो प्रधान पृथ्वी सिंह चाहर ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 23 जून 2023 को रोडवेज कर्मचारियों की कई मांगों पर सहमति जताई थी। लेकिन वादे पर अमल नहीं किया गया। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी 26 जून को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक भूख हड़ताल करेंगे।

चालक, परिचालकों के रात्रि ठहराव भत्ता को 30 से 10 तक सीमित करने का फरमान जारी कर दिया है। ओवर टाइम पॉलिसी को ताक पर रखकर चालक परिचालकों से 14-15 घंटे कार्य लेकर ओवरटाइम सीमित कर दिया गया है।

ग्रुप डी के कर्मचारियों से तकनीकी पद का कार्य लिया जा रहा है। ऐसे में अब फैसला लिया गया कि 26 जून को सुबह दस से लेकर शाम चार बजे तक सभी डिपो में भूख हड़ताल कर महाप्रबंधकों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे।

 

Exit mobile version