Yuva Haryana News

Haryana News : JJP को एक और बड़ा झटका ! अब इस नेता ने दिया पार्टी से इस्तीफा

Haryana News : हरियाणा के अंबाला से JJP के प्रदेश महासचिव हरपाल कंबोज ने पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला को भेजने की बात कही है।

हरपाल कंबोज ने कहा वह निजी कारणों से पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। उनके पार्टी से मनभेद हैं, मतभेद नहीं।

उन्होंने कहा कि वह अभी किसी पार्टी में नहीं जा रहे हैं, आगे का फैसला टीम से बातचीत करके लेंगे। बता दें कि हरपाल कंबोज 2019 में अंबाला शहर विधानसभा से चुनाव लड़े थे।

Haryana News

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला व जजपा से हाल ही में अलग हुए निशान सिंह के नजदीकी माने जाते थे।

Exit mobile version