Site icon Yuva Haryana News

Haryana Lok Sabha Election Results 2024: हरियाणा में BJP- कांग्रेस का रिजल्ट बराबर, कौन कहां से जीता?

Haryana Lok Sabha Election Results 2024

Haryana Lok Sabha Election Results 2024: हरियाणा में BJP और कांग्रेस को 5-5 लोकसभा सीटों पर जीत मिली है। अंबाला से कांग्रेस प्रत्याशी वरूण चौधरी, सिरसा से सैलजा, हिसार से जय प्रकाश, सोनीपत से सतपाल ब्रह्मचारी और रोहतक से दीपेंद्र सिंह हुड्डा जीते हैं।

वहीं, कुरुक्षेत्र के बीजेपी के नवीन जिंदल, करनाल से मनोहर लाल खट्टर, भिवानी-महेंद्रगढ़ से धर्मबीर सिंह, गुड़गांव से राव इंद्रजीत सिंह और फरीदाबाद से कृष्ण पाल सिंह जीते हैं।

बाद में इसे पंजाब से अलगकर देश का 17वां राज्य घोषित किया गया। हरियाणा की प्रगति में 60 के दशक में हुई हरित क्रांति का बड़ा योगदान है। इस राज्य में विधानसभा की 90 और लोकसभा की 10 सीटें हैं।

लोकसभा के पिछले कार्यकाल में राज्य की 10 में से सभी 10 सीटों पर बीजेपी का कब्जा था. इस बार भी बीजेपी ने सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे, लेकिन पांच सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है. वहीं जीरो से उठकर कांग्रेस पार्टी ने 5 सीटें जीत ली हैं।

 

Exit mobile version