Site icon Yuva Haryana News

हरियाणा के नए CM नायब BJP जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर के घर पहुंचे, विज की नाराजगी को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले

Haryana News

Haryana News : हरियाणा के नए CM नायब सिंह सैनी देर रात अपने पुराने साथी BJP जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर से मिलने उनके निवास स्थान ढांड पहुंचे। CM के आने की सूचना मिलते ही सैकड़ों कार्यकर्ता ने वहां पहुंचकर उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान अशोक गुर्जर ने CM नायब को सम्मानित भी किया। नायब सिंह सैनी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा पर कहा कि ये हरियाणा में सरकार आने के सपने देखते हैं।

हरियाणा में कांग्रेस सरकार आ रही है, यह बात उन्होंने 2019 के चुनाव में भी बोली थी। 2014 के चुनाव में भी बोली थी, परंतु जब भी ये सत्ता के अंदर आए हैं, भ्रष्टाचार बड़ी गति से बढ़ा है। लोगों को प्रताड़ित होना पड़ा है, परंतु जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है विकास बड़ा तेजी से बढ़ा है।

विज को लेकर बोले CM

अनिल विज के बारे में जब सवाल किया गया कि वह नाराज चल रहे हैं तो मुख्यमंत्री ने कहा के विज साहब हमारे वरिष्ठ नेता हैं। उनका आशीर्वाद पहले भी था और अब भी है।

विज साहब हमारे आदरणीय नेता है और उनके पास में जाऊंगा भी और चाय भी पी के आऊंगा। जब भी मुझे समय मिलेगा, क्योंकि उनका हम मार्गदर्शन लेंगे।

Exit mobile version