Site icon Yuva Haryana News

Haryana News : हरियाणा के CM नायब आज करनाल दौरे पर ! चुनाव को लेकर BJP नेताओं से करेंगे चर्चा

Haryana News

Haryana News : हरियाणा के CM नायब सैनी आज यानी मंगलवार को करनाल दौरे पर हैं। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के तहत सबसे पहले BJP विधान सभा कोर ग्रुप के साथ मीटिंग शुरू कर दी है।

बता दें कि करनाल विधान सभा सीट से पूर्व CM मनोहर लाल ने त्याग पत्र दे दिया था, जिसके बाद यह सीट खाली हो गई है। अब इस सीट पर उप चुनाव भी घोषित हो गया है। इस सीट पर BJP के टिकट पर CM नायब सैनी चुनावी मैदान में उतरेंगे।

इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री ने चुनावी रणनीति बनाने के लिए बैठकों का दौर शुरू किया गया है। इसके बाद कुछ अन्य भाजपा मंडलों के पदाधिकारियों के साथ भी मुख्यमंत्री आज ही बैठक करेंगे।

इसके बाद CM अर्बन मंडल, कर्ण मंडल, शहरी मंडल और रामनगर मंडल की अलग-अलग बैठकों में भी भाग लेंगे। इस दौरान चुनावी रणनीति को लेकर सभी प्रमुख पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया जाएगा।

Exit mobile version