Site icon Yuva Haryana News

हरियाणा के CM मनोहर लाल आज राज्य को देंगे 3385 करोड़ की सौगात, 385 नई विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

Haryana News

Haryana News : हरियाणा के CM मनोहर लाल आज राज्य को बड़ी सौगात देंगे। राज्य को आज 656 नई परियोजनाएं मिलेंगी। CM पंचकूला से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 386 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, जबकि 270 परियोजनाओं का शिलान्यास होगा।

आपको बता दें कि इन परियोजनाओं पर 3385 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पंचकूला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के अलावा जिला स्तर पर भी परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनमें स्थानीय सांसद-विधायक मौजूद रहेंगे।

करनाल को मिली सबसे ज्यादा परियोजनाएं

सबसे ज्यादा परियोजनाएं सीएम सिटी करनाल को मिली हैं और इसके बाद सिरसा व महेंद्रगढ़ को। फरीदाबाद और पलवल के हिस्से में सबसे कम परियोजनाएं आई हैं।

जारी रहेगी विकास की गति:- CM मनोहर

डेढ़ दर्जन से अधिक सरकारी विभागों से जुड़ी इन परियोजनाओं से आमजन को काफी फायदा होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरे राज्य को एक इकाई मानकर समान विकास किया है। इस बार के बजट में भी इनमें से कई परियोजनाओं का प्रविधान है। विकास की यह गति इसी तरह से जारी रहेगी।

Exit mobile version