Site icon Yuva Haryana News

हरियाणा ACB के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस ! शिकायतकर्ताओं को बताया मजबूत कड़ी

Haryana News

पंचकूला- हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी।

भ्र्ष्टाचार के ख़िलाफ़ लड़ाई में शिकायतकर्ताओं को मजबूत कड़ी बताया।

शिकायतकर्ताओं को किया जा रहा है सम्मानित।

वेबसाइट पर हीरोज गैलरी भी बनाई गई है जहां इनके बारे अन्य जरूरी जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।

डी जी पी कपूर ने एंटी करप्शन ब्यूरो की पिछले एक साल की उपलब्धियां गिनवाई।

उन्होंने कहा कि एंटी करप्शन ब्यूरो का टोल फ्री नम्बर काफी प्रभावी रहा है।

ज्यादातर शिकायतें इसी के माध्यम से विभाग को मिली।

डी जी पी ने कहा कि वर्ष 2023 में 152 रिश्वत के मामले दर्ज हुए हैं।

जिनमे 186 सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार हुए।

इनमे 30 गजटेड अधिकारी
150 नॉन गजटिड और 46 आम आदमी गिफ्तार किये गए हैं।

डी जी पी ने कहा कि सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत मुहिम को गति मिली।

Exit mobile version