Haryana News : हरियाणा आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने भाजपा पर केजरीवाल के खिलाफ षड्यंत्र रचने के आरोप लगाए हैं। सुशील गुप्ता का कहना है कि जबसे AAP पार्टी और कांग्रेस में सीट शेयरिंग की वार्ता अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। तब से BJP बौखलाई हुई है।

लोकसभा चुनाव में भाजपा को हार का डर सताने लगा है। इस वजह BJP अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के लिए महा षड्यंत्र रचने में लग गई है। इससे यह साबित होता है कि भाजपा सरकार अरविंद केजरीवाल से डरने लगी है।

BJP रच रही महा षड्यंत्र – सुशील गुप्ता

डॉ. गुप्ता ने शुक्रवार को रोहतक पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से AAP और कांग्रेस में आइएनडीआइए गठबंधन की बातचीत सफलतापूर्वक अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। यह भी उम्मीद की जा रही है की सीट शेयरिंग बहुत सारे राज्यों में बहुत जल्दी घाोषित कर दी जाएगी।

इस सब से घबराते हुए भाजपा ने अब एक महान षड्यंत्र रचने की साजिश की है, जिससे यह गठबंधन टूट जाए। उन्होंने कहा कि हम जल्द इस साजिश का आज पर्दाफाश करेंगे। आम आदमी पार्टी के बहुत सारे वरिष्ठ नेताओं के पास लगातार मैसेज आ रहे हैं कि अगर आम आदमी पार्टी ने आईएनडीआईए गठबंधन को नहीं छोड़ा तो PM मोदी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सीबीआई से गिरफ्तार करवा देंगे।

BJP से नहीं डरने वाली AAP

उन्होंने कहा हमें यह भी जानकारी प्राप्त हुई है कि अगर आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन को छोड़ देती है और अकेले लोकसभा चुनाव लड़ती है तो सीबीआई और ईडी नोटिस भेजने बंद कर देंगे और अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, लेकिन आम आदमी पार्टी और इसके नेता इन गीदड़ भभकी से डरने वाले नहीं हैं।