Google Features: गूगल एक्सेसबिलिटी फीचर से इन यूजर्स को होगी आसानी, जानें क्या है डिटेल

गूगल अक्सर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए बेहतर अनुभव देने के लिए नए-नए अपडेट लाता रहता है। हाल ही में गूगल ने लुकआउट, मैप्स और एंड्रॉयड के कई फीचर्स अपडेट किए हैं। इन अपडेट्स में खास तौर पर कमजोर विजन वाले और सुनने में कमजोर लोगों के लिए कई सुविधाएं शामिल हैं।

लुकआउट ऐप में नया फीचर

  • लुकआउट ऐप का नया वर्जन कमजोर नजर वाले लोगों को आसपास की चीजों को आसानी से पहचानने में मदद करता है।
  • यूजर्स अब किसी खास चीज को खोज सकते हैं, जैसे कि बाथरूम का रास्ता।
  • लुक टू स्पीक ऐप में टेक्स्ट मोड के बिना पहले से लिखे गए कस्टमाइज्ड टूल यूजर्स की मदद करेंगे।

गूगल प्रोजेक्ट गेमफेस

  • गूगल प्रोजेक्ट गेमफेस एक ओपन सोर्स प्रोजेक्ट है जो विकलांग लोगों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
  • इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने चेहरे के जरिए माउस कर्सर को कंट्रोल कर सकते हैं।
  • इसमें जेस्चर साइज, कर्सर स्पीड और चेहरे के हावभाव जैसे कई मापदंडों को कस्टमाइज किया जा सकता है।

गूगल मैप्स में नया अपडेट

  • गूगल मैप्स में कमजोर विजन वाले या विकलांग लोगों को बेहतर नेविगेशन अनुभव प्रदान करने के लिए अपडेट किए गए फीचर शामिल हैं।
  • यूजर्स को चलने के दिशा-निर्देश और स्क्रीन रीडर की बेहतर सुविधा मिलेगी।
  • लेंस फीचर आसपास के जगहों के नाम बता सकता है।

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए साउंड नोटिफिकेशन फीचर

  • गूगल ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए साउंड नोटिफिकेशन फीचर को अपडेट किया है।
  • यह फीचर देखने और सुनने में दिक्कत वाले लोगों के लिए आग और स्मोक अलार्म की तरह काम करेगा।