Site icon Yuva Haryana News

IPL 2024 में पहली बार हरियाणवी भाषा का डेब्यू, सहवाग के साथ इस गायक का दिखेगा हरियाणवी अंदाज !

IPL 2024

IPL Haryanvi commentary : हरियाणा के क्रिकेट फैंस के लिए एक खुशी की खबर सामने आई हैं। इस सीजन में टूर्नामेंट के आधिकारिक डिजिटल स्ट्रिमिंग पार्टनर जियो सिनेमा ने अपनी कमेंट्री टीम का ऐलान किया हैं। हर बार की तरह इस प्लेटफॉर्म पर फिर से कई भाषाओं में कमेंट्री की जाएगी, लेकिन इस बार कमेंट्री के लिए एक खास भाषा को भी जोड़ा गया हैं। इस बार आप हरियाणवी में भी IPL का लुप्त उठा पाएंगे।

बता दें कि 24 मार्च को हरियाणवी कलाकर KD को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच में कमेंट्री करते हुए देखा गया हैं। वहीं KD ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया हैं कि वह इस बार IPL में हरियाणवी में कमेंट्री करते हुए दिखाई देंगे।

वहीं एक वीडियो में KD को भारत के दिग्गज खिलाड़ी सहवाग के साथ भी कमेंट्री करते हुए देखा गया हैं। इस वीडियो में KD ने सहवाग को पगड़ी पहनकर उनका स्वागत किया। ऐसे में इस बार ऐसा भी कहा जा रहा हैं कि IPL में KD और सहवाग दोनों को साथ कमेंट्री करते हुए देखा जा सकता हैं।

जियो सिनेमा पर सहवाग करेंगे हरियाणवी में कमेंट्री

भारत टीम के दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग इस बार जियो सिनेमा पर हरियाणवी में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। वहीं सचिन बेबी मलयालय में फैंस को कमेंट्री सुनाएंगे।

यही नहीं जियो सिनेमा ने अपनी कमेंट्री पैनल में क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स, केदार जाधव, सुरैश रैना, जहीर खान, ब्रेट ली, अनिल कुंबले, रॉबिन उथप्पा, ग्रीम स्मिथ, अजय जडेजा, रवि किशन, हनुमा विहारी जैसे क्रिकेटर्स को भी अपने साथ जोड़ा है।

कमाल की बात यह है कि कमेंट्री पैनल में पूर्व क्रिकेटर्स के साथ-साथ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो इस वक्त खेल रहे हैं। इस सीजन में पहली बार हरियाणवी भाषा में फैंस कमेंट्री का मजा ले पाएंगे।

बुमराह की पत्नी भी करेंगी कमेंट्री

बता दें कि IPL 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेसन भी इस बार अंग्रेजी में कमेंट्री करती हुई नजर आएंगी, जबकि उनका साथ देने के लिए गेल, डिविलियर्स, वॉटसन, ब्रेल ली, कुंबले जैसे दिग्गज होंगे।

भोजपुरी में रवि किशन करेंगे कमेंट्री

रवि किशन एक बार फिर से भोजपुरी में कमेंट्री करेंगे जबकि जहीर खान, सुरेश रैना, पार्थिव पटेल, आरपी सिंह, प्रज्ञान ओझा,आकाश चोपड़ा, निखिल चोपड़ा, सबा करीम, अनंत त्यागी, रिधिमा पाठक हिंदी में मैच का आंखों देखा हाल सुनाएंगे।

इस बार 12 भाषाओं में कमेंट्री की जाएगी हैंगआउट में विपुल गोयल, अंगद सिंह आर, आदित्य कुलश्रेष्ठ, इंदर साहनी, आशीष सोलंकी, शशि धीमान, कुणाल सलूजा इनकी आवाज में फैंस को सबकुछ सुनने को मिलेगा।

IPL 2024 के लिए इन भाषाओं में होगी कमेंट्री, देखें पूरी लिस्ट

Exit mobile version