Site icon Yuva Haryana News

Fatehabad: सीएम नायब सैनी का कांग्रेस पर तंज, कहा- हमसे हिसाब मांगने वाले पहले अपने गिरेबान में झांकें

Fatehabad

Fatehabad: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी सरकार से 10 साल का हिसाब मांगने वाले पहले अपने गिरेबान में झांकें। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासन में नौकरियां पैसों में बिकती थीं, जबकि हमारी सरकार ने गरीब परिवारों के बच्चों को बिना खर्ची और बिना पर्ची सरकारी नौकरियां दी हैं। मुख्यमंत्री वीरवार को फतेहाबाद शहर की पुरानी अनाज मंडी में आयोजित प्रगति रैली को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हुड्डा सरकार में भाई-भतीजावाद और क्षेत्रवाद हावी था। मगर भाजपा सरकार ने क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर हर हलके के लिए समान रूप से विकास कार्य करवाए। इसलिए कांग्रेस के नेता हमारा हिसाब मांगने की बजाय अपने सरकार के कार्यकाल का हिसाब दें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीब, किसान, मजदूर सभी के हित में काम कर रही है और जनता के आशीर्वाद से तीसरी बार सरकार बनने पर इन कार्यों को और गति प्रदान की जाएगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि गरीब परिवार के लोगों की सरकार में भागीदारी बढ़ रही है। भाजपा संगठन ने आम कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष जैसे पद सौंपे हैं। इसी तरह, तीसरी बार सरकार बनाकर गरीब परिवार के लोगों की भागीदारी को और बढ़ाना है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, विधायक दुड़ाराम, विधायक लक्ष्मण नापा सहित कई नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फतेहाबाद के लिए सीएम की घोषणाएं

  1. विकास के लिए 10 करोड़ रुपये: फतेहाबाद विधानसभा के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई।
  2. वन्य जीव पशु उपचार केन्द्र: गांव बड़ोपल में वन्य जीव पशु उपचार केन्द्र बनेगा।
  3. बिजली व्यवस्था सुधार: रास्तों में लगे खंभों और घरों के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों को हटाया जाएगा। जहां कम वोल्टेज है, वहां बड़ा ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
  4. बुस्टिंग स्टेशन: उपयुक्त जगह मिलने पर वार्ड 13 और 14 में बुस्टिंग स्टेशन लगाया जाएगा।
  5. मिनी बाईपास: फतेहाबाद के मिनी बाईपास को दुरुस्त किया जाएगा।
  6. भूना को उपमंडल और भट्टू को तहसील: भूना को उपमंडल और भट्टू को तहसील बनाने की मांग को मुख्यमंत्री ने नॉर्म्स पूरे होने पर पूरा करने का भरोसा दिलाया।
Exit mobile version