Site icon Yuva Haryana News

Kisan Andolan: फतेहाबाद में किसानों ने लगाया पक्का मोर्चा ! पंजाब में ट्रेन रोको आंदोलन शुरू

Kisan Andolan

Kisan Andolan: किसान संगठन दिल्ली कूच को लेकर तीसरे दिन भी प्रयास में जुटे हुए हैं। वहीं फतेहाबाद के रतिया रोड पर गांव अयाल्की के पास रंगोई नाले पर किसानों ने पक्का मोर्चा लगा लिया है। किसानों को फतेहाबाद रोड पर आगे बढ़ने से रोकने के लिए 10 लेयर से ज्यादा की बेरिकेडिंग की गई है।

जानकरी के मुताबिक दोपहर एक बजे तक पगड़ी संभाल जट्टा की तरफ से जाट धर्मशाला में बैठक बुलाई गई है। बैठक में रणनीति पर फैसला होगा। अभी तक इस संगठन ने आंदोलन से दूरी बनाए हुई थी।

वहीं, टोहाना और रतिया में पंजाब बॉर्डर पर शांति है। यहां पर पंजाब की तरफ से किसान नहीं आए है। हालांकि प्रशासन की तरफ से किसानों को रोकने के लिए पूरी तरह से बेरिकेडिंग की गई है।

पंजाब में किसानों के ट्रेन रोके जाने का असर यहां भी दिखेगा। लुधियान से हिसार, बठिंडा से दिल्ली और नांदेड से अमृतसर जाने वाली ट्रेन प्रभावित होंगी। किसानों द्वारा 4 बजे तक रेल रोके जाने का फैसला लिया है।

Exit mobile version